रिपोर्ट: इरफान अंसारी
नजीबाबाद जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वालिया ग्लोबल एकेडमी के खिलाड़ियों ने फहराया अपना परचम तनिष्का सिंह,शिखर कुमार,आयुष कश्यप,दक्ष पाल,और संकल्प ने स्वर्ण प्राप्त कर किया
जिला बिजनौर एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में वालिया ग्लोबल एकेडमी के खिलाडियों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपना परचम फहरा दिया । अंडर 16 आयु वर्ग में दसवीं कक्षा के आयुष कश्यप ने 80 मीटर की बाधा दौइ़ में 60 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीतें, जबकि लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 18 में बारहवीं की तनिष्का सिंह पुत्री चौधरी ईशम सिंह ने 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, ऊंची कूद में रजत तथा जैवलिन थ्रो में भी रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 20 में 12 वीं के शिखर ने 100 मीटर बाधा दौड में रजत और ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। अंडर 18 में 12 वीं के दक्ष पाल ने 100 मीटर की रेस में स्वर्ण और 80 मीटर बाधा दौड में रजत जीता। वहीं कंचन ने लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 20 में संकल्प ने 100 मीटर रिले रेस बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 20 में शिखर, आयुष, दक्ष और संकल्प ने प्रथम स्थान हासिल कर के स्वर्ण पदक जीता। अंडर 16 में लंबी कूद में दिव्यांशी ने रजत पदक प्राप्त किया। भाजपा नेता चौधरी ईशम,जिला बिजनौर एथलेटिक्स संघ के कपिल राणा,अजय कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया प्रधानाचार्य अनिता सिवाच ने सभी खिलाड़ि़यों और कोच दिवाकर त्यागी,मोहित कर्णवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

0 Comments