शकुन टाइम्स : संवाददाता
वाराणसी
थाना सारनाथ पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमा धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस के नामजद आरोपी सूरज पटेल पुत्र उमाशंकर पटेल निवासी हिरामनपुर,थाना सारनाथ को हिरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 वर्षीय अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार,पीड़िता की मां की तहरीर पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था,जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक संदीप कुमार शर्मा कर रहे हैं।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप कुमार शर्मा,कांस्टेबल अशोक कुमार एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका की टीम ने अंजाम दिया।

0 Comments