Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

जंसा थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड,कानून का पालन करने की दिलाई गई शपथ


शकुन टाइम्स : संवाददाता 


वाराणसी


थाना जंसा में शनिवार को थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में थाने पर पंजीकृत सभी हिस्ट्रीशीटरों की परेड आयोजित की गई।इस दौरान उनकी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सत्यापन किया गया तथा वर्तमान निवास,व्यवसाय और गतिविधियों की जानकारी ली गई।पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने,कानून का पालन करने और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई।साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने बताया कि अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने,कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन,परेड एवं काउंसलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .