Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मारपीट व अभद्रता की शिकायत, कार्रवाई की मांग



गोरखपुर। नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड नंबर-2 निवासी अजय कुमार (सभासद प्रतिनिधि) ने थाना गीडा में एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट, गाली-गलौज एवं परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया है।


प्रार्थना पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विपक्षी द्वारा उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तथा सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।


शिकायतकर्ता ने थाना गीडा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


वहीं, इस संबंध में चौकी इंचार्ज पिपरौली अमरेश सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .