सोनभद्र
संवाददाता: अहमद राजा
म्योरपुर (सोनभद्र): म्योरपुर थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र के पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष सिंह ने की। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों, जनहित के मुद्दों तथा प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया समाज के प्रति समान रूप से जवाबदेह हैं। निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता से समाज में जागरूकता बढ़ती है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सकारात्मक सहयोग मिलता है।
पत्रकारों ने भी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। साथ ही कानून-व्यवस्था, सूचना के आदान-प्रदान तथा समाजहित में प्रशासन और मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर हिन्दुस्तान के पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा, अमर उजाला से राजीव मिश्रा, दैनिक जागरण से सत्यपाल सिंह, जागरूक एक्सप्रेस से शारदा प्रसाद, दैनिक भास्कर अख़बार से संदीप अग्रहरि, जनसेतु से पंकज अग्रहरि, दैनिक भास्कर डिजिटल से अजीत कुमार, जनसंदेश से विकास कुमार, सोनभद्र टाइम (NST) से अहमद राजा, बाबूलाल शर्मा, प्रशांत दुबे तथा अशोक दुबे सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे

0 Comments