गोरखपुर
संवाददाता सच्चिदानन्द राय
गीडा (गोरखपुर)। थाना गीडा परिसर में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय की कड़ी मेहनत, अथक प्रयास एवं धार्मिक आस्था के परिणामस्वरूप हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। मंदिर निर्माण के बाद थाना परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय की भगवान हनुमान के प्रति गहरी श्रद्धा के चलते प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को उनके सौजन्य से मंदिर में नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया जाता है। इस धार्मिक आयोजन में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हैं।
थाना गीडा क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय ने कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को भी बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया है। क्षेत्र में उनके कार्यों और व्यवहार की व्यापक प्रशंसा हो रही है तथा लोग उनकी इस पहल को एक प्रेरणादायक उदाहरण बता रहे हैं।
सुंदरकांड के कार्यक्रम की अगुवाई थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश पान्डेय हेड कांस्टेबल शशिकांत राय के सौजन्य से संपन्न होता है

0 Comments