हिमांशु यादव की रिपोर्ट
प्रयागराज - उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रयागराज की ओर से शनिवार को सोरांव ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को
विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गयी इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य व अति विशिष्ट अतिथि निर्मला पासवान जिला अध्यक्ष गंगापार, एवं पूर्व विधान परिषद, सोरांव मण्डल अध्यक्ष संजीव कुमार द्विवेदी अति विशिष्ट अतिथि रूप में मौजूद थी,इस दौरान विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारी उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी तथा आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया से भी के बारे में बताया,
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा माटीकला टूल्सकिट योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया,इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी,
प्रयागराज मण्डल द्वारा किया गया,विभाग ने अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों से कार्यक्रम में शामिल हुए, रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की,कार्यक्रम के दौरान जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, सुनील कुमार, हिमांशु यादव, अभिषेक त्रिपाठी एवं महेश,राम लाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें |





0 Comments