गोरखपुर
रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय
गोरखपुर। थाना गीडा में तैनात उप निरीक्षक हरिशंकर यादव की तबीयत अचानक खराब होने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय पार्क हॉस्पिटल, गोरखपुर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल शशिकांत राय, हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह, कांस्टेबल विजय यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने उप निरीक्षक हरिशंकर यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके उपचार की जानकारी लेते हुए जल्द स्वस्थ होकर पुनः कर्तव्य पर लौटने की शुभकामनाएं दीं।

0 Comments