Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सुधाकर महिला स्कूल के बाहर युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार



शकुन टाइम्स : संवाददाता

वाराणसी

थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्र में "मिशन शक्ति फेज-5.0" अभियान के तहत मिशन शक्ति/एंटी-रोमियो टीम ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए त्वरित कार्रवाई की।पुलिस ने सुधाकर महिला स्कूल के गेट के सामने खड़े होकर आने-जाने वाली लड़कियों एवं महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे 19 वर्षीय आकाश कुमार पुत्र दिलीप कुमार,निवासी नईबस्ती पाण्डेयपुर,को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।गिरफ्तारी अभियान प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति/एंटी-रोमियो टीम की म0उ0नि0 आकांक्षा मिश्रा,म0मु0आ0 बुचिया देवी,म0का0 करिश्मा एवं रि0म0का0 रितिका मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .