शकुन टाइम्स : संवाददाता
वाराणसी
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्ले स्कूल की शिक्षिका पर पांच वर्षीय छात्र के साथ क्रूरता करने का गंभीर मामला सामने आया है।अधिवक्ता केशरी जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षिका,प्रधानाचार्या व अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 जुलाई 2026 को नर्सरी में पढ़ने वाला उनका पुत्र बाथरूम जाने की अनुमति मांगने पर मना किए जाने के कारण पैंट में पेशाब कर बैठा।इसके बाद शिक्षिका कथित तौर पर उसे दूसरे कमरे में ले गईं,गर्म किए गए चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को दाग दिया,मारपीट की और दोबारा ऐसा होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।परिजनों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर स्कूल प्रबंधन ने सहयोग करने के बजाय धमकाया।घटना के बाद बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ बताया जा रहा है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0 Comments