Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

संयोजन चकबंदी की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन



सहजनवा गोरखपुर विकास खंड सहजनवा के राजस्व गांव जंगल अव्वल में चकबंदी अधिकारी (सी ओ) ललित कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण चकबंदी कोर्ट का आयोजन किया गया। बता दें कि सरकार की मंशा है कि कोर्ट जनता के द्वार पर जाकर मौके का निरीक्षण करते हुए अन्नदाता किसानों की समस्याओं का निस्तारण करें। इससे किसानों को बहुत कचहरी का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। मौके पर चकबंदी अधिकारी छोटे छोटे नामों के सुधारों और हल्के विवादों को वही पर निस्तारित कर दें। आम जनता सरकार के इस नेक कार्यों की प्रशंसा कर रही थी। ज्यादातर यह देखा गया कि नाम तथा हिस्सा कैसी की छोटी छोटी बैठकें पाई गई जिसका मौके पर ही आपसी सहमति से निस्तारित कर दिया गया। इस कार्यक्रम की सराहना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना यादव, पूर्व प्रधान गिरिजेश मिश्रा, राम सूरत मिश्रा, मोतीलाल यादव सहित सभी लोगों ने सहायक चकबंदी अधिकारी मनीष चंद सिंह और लेखपाल अशोक वर्मा की सक्रियता की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .