Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को मंडुआडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार




शकुन टाइम्स : संवाददाता

वाराणसी

मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने,मारपीट,गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त किशन कुमार निवासी लहरतारा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर थाना मंडुआडीह में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।इसके बाद पुलिस टीम ने बरेका आवासीय परिसर (बीएलडब्ल्यू) क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि पीड़िता से उसकी मित्रता थी और दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे,जबकि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह वाराणसी छोड़कर भागने की फिराक में था।इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान,उपनिरीक्षक विवेक यादव तथा आरक्षी अमित कुमार तिवारी एवं संदीप शाह की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .