Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सहजनवा–महदेईया–हरदी मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों के खिलाफ रोष

 


संवाददाता : अंबेश कुमार यादव

गोरखपुर 

सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र का महदेईया–हरदी मार्ग, जो तितनपार, अमौली, खीरीडांड, सेमरातर, गहिरा सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

ग्रामीणों में प्रधान प्रत्याशी रमेश यादव, बीडीसी प्रतिनिधि रिंकू कुमार, संतोष यादव, जितेन्द्र यादव, वीरेंद्र सिंह तथा सदानंद यादव ने बताया कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने शासन-प्रशासन से जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .