Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

लोकनाथ महाविद्यालय रामगढ़ में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


चंदौली 

चहनियाँ।रामगढ़ स्थित लोकनाथ महाविद्यालय बेसिक ट्रेनिंग सेन्टर में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का आज भव्य समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं ने पांच दिनों के दौरान सीखे गए कौशल, अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न गुरों का प्रदर्शन किया।

    समापन समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक धनञ्जय सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि scout-guide का प्रशिक्षण विद्यार्थियों में सेवा भावना, राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता की भावना जगाता है। जीवन में अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक अमृत प्रकाश सिंह (अन्नू)  ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों से युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और वे समाज सेवा के प्रति अधिक जागरूक होते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विवेक सिंह, अभिषेक चौबे, सिद्धार्थ शंकर ओझा, सर्वेश शर्मा,रितेश पाण्डेय ,आशुतोष चौरसिया, अमित सिंह ,श्यामसदन और पप्पू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शिविर के सफल समापन पर सभी अतिथियों ने स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके द्वारा बनाए गए तंबू, रंगोली एवं प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .