Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

लोहता के केराकतपुर में घर से 50 हजार की चोरी,पुलिस जांच में जुटी


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी।लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर सोनकर बस्ती में एक घर से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।पीड़ित सुभाष पुत्र केदारनाथ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि शनिवार देर रात चोर उनके घर में घुस गया और उनकी पैंट में रखे 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।पीड़ित ने बताया कि चोर ने उनके भतीजे अनुराग की शर्ट में रखे 3000 रुपये भी निकाल लिए।घटना के बाद शर्ट और पीड़ित का मोबाइल घर के बाहर पड़ा मिला।सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई,जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य साक्ष्य भी एकत्र कर रही है।इस संबंध में थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .