Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन ग्राम हशूपुर कुटिया पर, 16 तारीख को होगा बड़ा भंडारा


पुलिस की रहेगी तिरछी नजर तीन दिवसीय भंडारे पर 


रिपोर्ट: चौ•के•एस•सन्धु


हापुड़: आज से होगा तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन गढ़ तहसील के गांव हशूपुर बाबा जी की कुटिया पर आज सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होंगे तीन दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ, जहां पर लगातार तीन दिन हवन पूजन लगातार चलता रहेगा, कुटिया के महंत बाबा अमोलक दास महाराज ने बताया कि यह कुटिया खिचड़ी वाले महाराज जी के नाम का यह आश्रम है जो एक बहुत ही अच्छे साधु थे जिनके चरणों में सच्चे दिल से जो भी मांगता था वह उन्हें मिलता था ,मगर उनका शरीर पूरा होने के बाद उनके सेवक बाबा अमोल के दास महाराज ने 1999 में गांव हशूपुर कि इस कुटिया का ग्रामीणों की मदद से निर्माण कराया था जहां पर आज हर वर्ष इसी मौसम में अमावस को पाठ रखे जाते हैं जो द्वितीय के दिन समाप्त होते हैं तीन दिवसीय, जहां पर 15 तारीख की दोपहर के बाद श्रद्धालु बढ़ाने शुरू हो जाएंगे जहां पर लगातार गढ़मुक्तेश्वर पुलिस भी अपनी नज़रें बनाई हुई है, महाराज अमोलक दास ने बताया कि मुझे बहुत खुशी है कि समस्त ग्राम वासियों के क्षेत्र वासियों की मदद से भंडारे को सकुशल संपन्न कराया जाता है जहां पर कई जनपदों से श्रद्धालु आते हैं और बाबा खिचड़ी वाले महाराज जी के नाम का गुणगान करते हैं, लगभग 5 से 6 हजार श्रद्धालु इस भंडारे में शामिल होते हैं जहां पर माताएं बहने फुल्के की सेवा देती हैं सुबह शाम, वही गुरु ग्रंथ साहिब जी पाठ आज से आरंभ हो जाएंगे जो 3 दिन तक लगातार चलते रहेंगे जहां पर 16 तारीख को बड़ा भंडारा होगा, बता दे की इस तीन दिवसीय भंडारे को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन भी अपनी नजर बनाए हुए हैं, वही जंगल में मंगल होता हुआ देखा जाता है जहां पर कई हजार श्रद्धालु बाबा खिचड़ी वाले महाराज जी के नाम का प्रसाद ग्रहण करते हैं जहां पर उन्होंने बताया है कि यहां पर श्रद्धालुओं की इच्छा है जो वह चढ़ाते हैं वह स्वीकार होता है उन्हें कड़ा प्रसाद दिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .