Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

घर में घुसकर दरिंदगी—महिला के कपड़े फाड़े,बेरहमी से पीटा,जान से मारने की धमकी


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।सारनाथ थाना क्षेत्र में दबंगों की हैवानियत ने एक बार फिर सारी सीमाएं पार कर दीं,जहां पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष के  बीरबल,हीरा प्रजापति,दीपक व रानी ने उनके मायके में जबरन घुसकर बेहद बर्बर और शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता के अनुसार,जब वह अपने बच्चों के साथ घर में थी,तभी इन आरोपियों ने लोहे की रॉड,डंडे और अन्य हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर पहले गाली-गलौज की बौछार की,फिर पीड़िता पर इतना क्रूर हमला बोल दिया कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए,पूरे शरीर पर बुरी तरह चोटें पहुंचाई गईं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा।हमलावरों ने मारते-पीटते हुए खुलेआम धमकी दी कि “दोबारा घर आएंगे तो जान से मार देंगे"।पीड़िता ने बताया कि ये सभी आरोपी इलाके में पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और अक्सर दबंगई करते रहते हैं।घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है और स्थानीय लोग प्रशासन से इन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .