रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवानाला इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई,जहां 22 वर्षीय प्रदीप विश्वकर्मा ने अपने किराए के कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र निवासी प्रदीप पिछले तीन वर्षों से बगवानाला में किराए के मकान में रहकर एसी सर्विसिंग का कार्य करता था।सुबह करीब 8 बजे पानी लेने के बाद जब वह कमरे में गया तो काफी देर तक बाहर नहीं निकला।जब छोटे भाई सत्यम विश्वकर्मा ने,जो उस समय रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था,बगल में रहने वाले छात्र से संपर्क किया तो दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी मिली।सूचना पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने कमरे में प्रवेश किया तो प्रदीप का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रदीप का परिवार दो भाई और दो बहनों का है।उनमें एक बहन की शादी पहले ही हो चुकी है,जबकि दूसरे बहन की शादी 7 मई को तय थी।घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है,वहीं स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 Comments