Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

नेटवर्क की दिक्कत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 



म्योरपुर संवाददाता (अहमद राजा)


म्योरपुर। म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आरंगपानी के छत्ताकरम टोला और ग्राम पंचायत चैरी के ग्रामीणों ने सोमवार को नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर मिलकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जियो, एयरटेल समेत किसी भी बड़े मोबाइल नेटवर्क की सुविधा ठीक से नहीं मिल रही है। इससे रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ जरूरी सेवाओं के लिए भी उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।


ग्रामीणों ने बताया कि खासकर रात के समय मोबाइल नेटवर्क गायब रहने से आपात स्थिति में मदद लेना मुश्किल हो जाता है। कई बार 112 पुलिस सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा पर भी कॉल नहीं लगती। ऐसे में दुर्घटना, बीमारी या किसी दूसरी इमरजेंसी के दौरान ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है।


ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या की वजह से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने और समय पर इलाज की मदद लेने में भी परेशानी होती है। मोबाइल नेटवर्क न होने से परिजनों और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है।


युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में चैरी और आरंगपानी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मांग की कि इलाके में जल्द से जल्द मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर कराई जाए और लोगों को ठीक से नेटवर्क की सुविधा मिले।


प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, अभय पटेल, राजेश कुमार, आरपी सिंह, महेंद्र खरवार, शंभूनाथ गोंड, विजय शंकर, कामेश्वर खरवार, राजू प्रजापति, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, अजय कुमार, बेचन राम, बहादुर, रोहित, मुन्ना कुशवाहा, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, उत्कर्ष गुप्ता समेत कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .