वाराणसी
रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य वीवीआईपी के 3-4 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने बीएलडब्लू परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र को पूर्ण नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। कार्यक्रम शुरू होने से 24 घंटे पहले से समाप्ति तक इस क्षेत्र में ड्रोन, यूएवी, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट समेत किसी भी प्रकार की अनाधिकृत उड़ान गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अधिकृत उपकरणों को ही अनुमति दी जाएगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments