वाराणसी
रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
कैंट थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में स्थित एक कॉलोनी के अंदर बने होटल में प्रेम संबंधों को लेकर हुए तीखे विवाद ने खूनी रूप ले लिया।युवक ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी,जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
मामले की जानकारी के अनुसार, मंडुआडीह क्षेत्र में रहने वाली युवती (मूल रूप से गाजीपुर जिले की निवासी) ने अपने प्रेमी शुभम राय (मिंट हाउस क्षेत्र निवासी) को उक्त होटल में बुलाया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया,जिसके बाद शुभम राय ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी।गोली युवती की पीठ और चेहरे के पास लगी,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।घटना के तुरंत बाद युवती को मलदहिया स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत फिलहाल स्थिर है,लेकिन चोटें काफी गंभीर बताई जा रही हैं।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सिगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और कैंट थाना को घटना की जानकारी दी।इसके बाद कैंट पुलिस की टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।कैंट थाने के इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी शुभम राय को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

0 Comments