Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर कॉलोनी में दबंगों का हमला:मारपीट कर मोबाइल,चेन व 45 हजार नगद छीना


देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित नदेसर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिवरामपुर चोलापुर निवासी आशीष कुमार मौर्य पर कुछ दबंगों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया।पीड़ित के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को वह अपने किराए के मकान के बाहर गाड़ी खड़ी कर रहे थे,तभी शिवपुर निवासी जय सिंह ने पैसों को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मामला हिंसक हो गया।आरोप है कि जय सिंह ने अपने साथियों रिंकू सिंह,रीतिक सिंह, सुमीत सिंह,विजय जायसवाल समेत अन्य अज्ञात लोगों को बुला लिया,जिन्होंने मिलकर आशीष को बेरहमी से पीटा,जिससे उसके सीने और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।इतना ही नहीं,हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन,सोने की चेन और करीब 45 हजार रुपये भी छीन लिए।शोर सुनकर पहुंचे दोस्त त्रिशा सैनी को भी आरोपियों ने निशाना बनाते हुए मारपीट की,जिससे वह भी घायल हो गया।घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई,लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .