सांकेतिक फोटो
वाराणसी
रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने कोचिंग संचालक पर छेड़खानी,मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार छात्रा ने बताया कि वह पहाड़िया क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी।इस दौरान कोचिंग संचालक उसे लगातार परेशान करता था।छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया गया।
पीड़िता का कहना है कि बदनामी के डर से उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया,लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे रास्ते में रोककर परेशान करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।इससे परेशान होकर छात्रा ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments