Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पत्नी ने "नीले ड्रम जैसा कांड" की धमकी दी,मारपीट के बाद थाने में तहरीर



वाराणसी

रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।भेलूपुर शहर के डुमराव बाग कॉलोनी निवासी डॉ गौरव कुमार सिंह ने भेलूपुर पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी और उसके कुछ परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरव के अनुसार,उनकी शादी 21 जनवरी 2025 को बिहार के कैमूर जिले (भभुआ) के मोहनिया थाना क्षेत्र,छोटी कुल्हड़िया गांव निवासी एक युवती से हुई थी।शादी के बाद पहली रात से ही पत्नी ने पति-पत्नी के संबंध बनाने से इनकार कर दिया और विभिन्न बहाने बनाए।दो-तीन दिन बाद गौरव अपनी नौकरी पर लौट गए।लगभग एक महीने बाद पत्नी सम्मानपूर्वक विदा होकर मायके चली गईं।


मायके पहुंचने के बाद पत्नी ने फोन पर कहा, "मैं किसी दूसरे की अमानत हूं, तुम्हारे साथ नहीं रह सकती।तुम मुझे तलाक दे दो और मुझे भूल जाओ।"इसके बाद पत्नी ने बार-बार फोन कर धमकियां दीं कि यदि मायके वाले उन्हें विदा कराने के लिए दबाव डालें तो "तुम्हारे साथ नीले ड्रम जैसा कांड कर दूंगी"।यह धमकी मायके जाने के बाद लगातार जारी रही,जिससे गौरव काफी परेशान हो गए।


जनवरी 2026 में गौरव ने छुट्टी लेकर होली के अवसर पर वाराणसी आने की बात कही और परिवार को सूचना देने को कहा।3 मार्च 2026 की रात करीब 9 से 9:30 बजे पत्नी अपने कुछ परिजनों के साथ बिना किसी सूचना के गौरव के घर पहुंची।जब गौरव उन्हें पूरी स्थिति बता रहा था,तो अचानक वे उग्र हो गए।पत्नी के उकसावे पर परिजनों ने गौरव को लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा,मां-बहन को गाली-गलौज दी और जान से मारने की धमकी दी।गौरव घायल हो गए।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।यह घटना वैवाहिक विवादों में धमकियों और हिंसा के बढ़ते मामलों को दर्शाती है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .