Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पत्रकार पर दबंगों का हमला,बाइक टक्कर-मारपीट,3500 रुपये लूट

                             
प्रतीकात्मक फोटो

रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ बुधवार रात को दबंगों ने जमकर मारपीट की और लूटपाट की।पत्रकार विजेंद्र कुमार मिश्रा ने सारनाथ थाना को लिखित शिकायत में बताया कि हमलावरों ने उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश की।18 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे कचहरी से कवरेज कर घर लौट रहे थे।पहड़िया चौराहे के पास सत्यम पूजा भंडार के समीप,अचानक उनके बाइक के पीछे से कुछ बदमाशों ने बाइक से टक्कर मार दी।जब पत्रकार ने विरोध जताया,तो 4-5 दबंग व्यक्तियों ने बाइक रोककर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से पत्रकार विजेंद्र पर हमला कर दिया।पत्रकार विजेंद्र के बाएं हाथ,पीठ और गले में गहरी चोटें आईं।उनकी जान को गंभीर खतरा था,लेकिन स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया,जिससे वे किसी तरह बच निकले।हमले के दौरान दबंगों ने पत्रकार विजेंद्र का पर्स भी छीन लिया,जिसमें लगभग 3500 रुपये नगद और जरूरी कागजात थे।लूट के बाद वे फरार हो गए।पत्रकार विजेंद्र ने थानाध्यक्ष को निवेदन देते हुए मांग की है कि घटना की तत्काल जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।उन्होंने लिखा है कि वे इस घटना से जोखिम में हैं और उनकी जान को खतरा बना हुआ है।सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।यह घटना एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।क्या दबंग तत्व पत्रकारिता को कुचलने की फिराक में हैं?पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .