Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण, आवागमन प्रभावित


रिपोर्ट: ओम प्रकाश राय 

लखनऊ


 शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों के किनारे भवन निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। बालू, मौरंग, गिट्टी, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं बल्लियों आदि को सड़क किनारे डाल देने से आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुबग्गा से 12 बिरवा जाने वाली सड़क हो या बुद्धेश्वर से मोहन मार्ग, शहर के बाहरी इलाकों की कई सड़कों पर यह स्थिति देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के नाम पर सड़क किनारे सामग्री रख दी जाती है, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
इन क्षेत्रों में पारा थाना, ठाकुरगंज थाना, काकोरी थाना और कृष्णा नगर थाना की सीमा आती है, लेकिन स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग और प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देते हुए सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री हटवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि यातायात सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .