Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

छठ घाटों पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, समर्थकों संग दिया अर्घ्य


महाराजगंज

रिपोर्ट: अरविंद कुमार

पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहा में छठ महापर्व के अवसर पर मंगलवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।


इस दौरान घाटों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गीत गाती हुईं भगवान भास्कर की आराधना करती रहीं। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।


घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा और ग्रामीणों की सक्रियता से कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .