बोर्ड परीक्षा परिणाम में मां शारदा कालेज की छात्राओं का दबदबा
मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी छात्राओं को कर चुके है सम्मानित
शकुन टाइम्स
संवाद
जौनपुर
मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की छात्राओं ने एक बार फिर से अपनी मेधा का परचम लहराया। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जनपद की सूची में इस बार फिर से तीन छात्राओं का नाम आया तो पूरा विद्यालय गौरवान्वित हो गया। पिछले एक दशक से अधिक समय से टाप टेन की सूची में इस विद्यालय की छात्राओं का दबदबा रहता है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम आने पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मेधावी छात्राओं मेडल व प्रमाण पत्र देकर कई बार सम्मानित किया है। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह व प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी आशा के अनुरूप रहा। विद्यालय के विद्वान शिक्षकों ने अथक परिश्रम को अपनी मेहनत और लगन से छात्राओं ने कालेज का नाम एक बार फिर से गौरवांवित किया है। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की परीक्षा के आये परिणाम में विद्यालय की तीन छात्राओं ने जनपद के टॉपरों की सूची में स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल की आयुषी शुक्ला 94.67% अंक हासिल कर जनपद में दूसरा स्थान पाई है जबकि इंटरमीडिएट कला वर्ग अंशिका उपाध्याय 90.80% अंक हासिल कर जनपद में पांचवे स्थान पर रही,इसी तरह इंटरविज्ञान (गणित)वर्ग की छात्रा महिमा कनौजिया 90.04%अंक हासिल कर जनपद में सातवें स्थान पर रही।महिमा कनौजिया इसके पहले हाईस्कूल में भी प्रदेश के टॉपरों की सूची में सातवें स्थान पर रह चुकी है।विद्यालय के छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट व प्रधानाचार्य शरद सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।विद्यालय की टॉपरों को प्रधानाचार्य के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किये।

0 Comments