गोरखपुर
सच्चिदानंद राय की रिपोर्ट
गोरखपुर। भारतीय न्यूज़ एजेंसी (BNA) के तत्वावधान में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को गुरुकुल इनलाइटेड पब्लिक स्कूल, रामनगर, गोरखनाथ, गोरखपुर में सड़क सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एसपी ट्रैफिक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव एवं टीएसआई श्री रामवृक्ष यादव ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
वहीं, दूसरे सत्र में थाना गोरखनाथ की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा वर्मा ने महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने और किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति टीम ने भी जागरूकता अभियान में सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ सड़क सुरक्षा और महिला सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर भारतीय न्यूज़ एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी इंजीनियर शक्ति शंकर, एडवोकेट पूजा गुप्ता, वर्षा रावत, साक्षी सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, शत्रुघ्न कुमार शर्मा, अमरजीत पासवान, अंशुल वर्मा, विजय गुप्ता, जावेद खान, मोहम्मद साकिब और आबिद अली सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य शंखधर शुक्ला, श्रीमती सीमा विजेता, अभिषेक पांडेय, विशाल राय, शिवम चौरसिया, श्रीमती स्वीटी के.बी. एवं श्रीमती अनामिका गुप्ता ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
मिशन शक्ति टीम से एसआई हैप्पी सिंह, उषा एवं सोनम तथा अधिकार मित्र कंचन सिंह की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात और महिला सम्मान का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि भारतीय न्यूज़ एजेंसी भविष्य में भी पत्रकार हित एवं जनहित से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।




0 Comments