अरविंद कुमार की रिपोर्ट
महाराजगंज
पनियरा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पनियरा ब्लॉक प्रमुख व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला का पनियरा ब्लॉक परिसर में समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर गणेश प्रजापति, सुनील कुमार, शैलेश पाल, राजेश पाल, सोनू दूबे, मनोज राव, अखिलेश जायसवाल, अभय सिंह, बाल जी, दुर्गेश यादव और रामलखन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments