दो दिन में उखड़ जाती है सड़क, NHAI की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल!
![]() |
| सच्चिदानंद राय ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट |
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो पॉइंट स्थित एनएच-27 पर सड़क की मरम्मत के बावजूद कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा टूटकर बिखर जा रही है। स्थानीय स्तर पर बार-बार मरम्मत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर बार-बार मरम्मत के बाद भी सड़क क्यों टूट रही है? क्या मरम्मत कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन हो रहा है या सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है?
अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराते हैं या फिर वाहन चालकों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जनता की मांग है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।





0 Comments