Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

छठ पूजा से लौट रहे परिवार के ऑटो में पिकअप ने मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत; पांच गंभीर

 




वाराणसी।सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर स्थित पुराना आरटीओ तिराहे के पास मंगलवार तड़के करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, 

मृतक शांति देवी


जबकि ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छठ पूजा मनाकर परिवार के सदस्य ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटर लदे तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। 

घायल श्रेया


टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायल रेखा


जानकारी के मुताबिक, सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा स्थित सत्संग नगर कॉलोनी निवासी मंगल राजभर की मां शांति देवी (65), पत्नी स्व. भोतू राजभर, परिवार की रेखा देवी (52), रोशनी (17), अंशिका (17) और श्रेया (16) के साथ छठ पूजा मनाकर चंदौली की तरफ से घर लौट रही थीं। ऑटो को चंदौली निवासी मनोज उर्फ गुड्डू (47) चला रहा था। सुबह करीब पांच बजे ऑटो आशापुर के पुराना आरटीओ तिराहे पर पहुंचा और अपनी साइड से अनमोल नगर की तरफ मुड़ने लगा। 

घायल रोशनी


इसी दौरान मटर लदे पिकअप ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान शांति देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, रेखा, रोशनी, अंशिका, श्रेया और ऑटो चालक मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल अंशिका


हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस परिवार के सदस्य छठ पूजा की खुशियां मनाकर घर लौट रहे थे, वहां कुछ ही पलों में मातम पसर गया। एक बुजुर्ग महिला की मौत और पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सारनाथ थाना प्रभारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल मटर लदे पिकअप वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को भी पकड़ लिया गया है।



 परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .