सच्चिदानंद राय की रिपोर्ट
गोरखपुर | छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने निकले गीडा थाने में तैनात एसआई राकेश कुमार पाण्डेय अपने सख्त और जिम्मेदाराना अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल, छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे एसआई राकेश कुमार पाण्डेय ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी सुविधाओं में कमियां देखीं तो मौके पर ही ग्राम प्रधान को कड़े निर्देश दिए। साहब के तेवर देखते ही ग्राम प्रधान सक्रिय हो गए और आनन-फानन में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने का इंतजाम शुरू कर दिया।
इस दौरान एसआई का निर्देश देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद गांव से लेकर सोशल मीडिया तक उनके कार्यशैली की चर्चा होने लगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अगर पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसी तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लें, तो आम जनता को काफी राहत मिलेगी और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी।
फिलहाल, एसआई राकेश कुमार पाण्डेय का सख्त अंदाज और जिम्मेदारी के प्रति सजगता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


0 Comments