संवाददाता आनंद पाण्डेय
हरपुर बुदहट
गोरखपुर। ग्राम रामनगर, सूरस में मां लक्ष्मी के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन सच्चिदानंद राय उर्फ गोलू राय ब्यूरो चीफ शकुन टाइम्स गोरखपुर के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां लक्ष्मी के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भंडारे को सफल बनाने में वैभव पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता दिवानी कचहरी गोरखपुर विनोद गुप्ता, शिवम गुप्ता, शनी गुप्ता, देवेंद्र यादव, कल्लू यादव, बमुन्नर यादव, आकाश गुप्ता, मंटू पासवान, संदीप निगम, चंदू यादव, उदयराज गुप्ता, हरिराम गुप्ता, लल्लू गुप्ता,कृष्णमुरारी गुप्ता, अंकित निगम, हरकेश पासवान, आदर्श यादव ,पवन पासवान, चंदन पासवान, हरीश चंद यादव, प्रिंस मिश्रा, विवेक मिश्रा, राघवेंद्र दूबे एवं दीनू बाबा सहित तमाम श्रद्धालुओं ने सराहनीय सहयोग किया।
आयोजक सच्चिदानंद राय उर्फ गोलू राय ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है।और अगले वर्ष माँ लक्ष्मी के भंडारे का आयोजन और भव्य किया जाएगा

0 Comments