Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मानक कार्निवाल: मुरारी इंटर कॉलेज में निकली क्वालिटी रन, विद्यार्थियों ने गुणवत्ता के प्रति किया जागरूक




विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो ने आयोजित किया कार्यक्रम, विधायक प्रदीप शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद।
सच्चिदानंद राय ब्यूरो चीफ 

  
सहजनवां, 

  गोरखपुर।
 
  विश्व मानक
 दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो, लखनऊ शाखा कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार, 15 अक्टूबर को मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में मानक कार्निवाल एवं ‘क्वालिटी रन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को उत्पादों की गुणवत्ता, आईएसआई मार्क, हॉलमार्क तथा मानकीकरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता वाकाथन (रैली) निकाली। रैली को भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं शाखा प्रमुख पीयूष महादेव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुरारी इंटर कॉलेज से शुरू होकर सहजनवां थाना चौराहा, मुख्य बाजार और तहसील रोड होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘आईएसआई मार्क है तो गुणवत्ता है’, ‘हॉलमार्क है तो शुद्धता है’, ‘रजिस्ट्रेशन मार्क है तो गुणवत्ता है’ और ‘जागो ग्राहक जागो’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व मानक दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने रैली के बाद विद्यालय परिसर में पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शित कर उत्पादों की गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित जानकारियां साझा कीं। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के प्रयासों को देखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सहजनवां नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह, विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, तथा पूर्व चेयरमैन नागेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह, प्रवक्ता संतोष कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, जयराज सिंह, प्रतिभा सिंह सहित भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक ऋत्विक आनंद, उपनिदेशक जितेश कुमार, उपनिदेशक आशुतोष राय एवं मानक संवर्धन अधिकारी मोहित सिंह समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .