Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

नवरात्र पर मिलावटखोरों की खैर नहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए पांच नमूने

 


अरविंद कुमार की रिपोर्ट 

महराजगंज। नवरात्र पर्व पर शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। शनिवार को टीम ने महराजगंज शहर और परतावल बाजार में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर घी, साबुत कुट्टू, मूंगफली दाना, कुट्टू का आटा और मूंगफली तेल के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II केके उपाध्याय के निर्देश पर कार्रवाई की गई। टीम ने फरेंदा रोड स्थित अनवी सुपर मार्ट से घी, गोरखपुर रोड स्थित वैष्णवी प्रोविजन से साबुत कुट्टू और गुप्ता जनरल मर्चेंट से मूंगफली दाना का नमूना लिया।

इसी क्रम में चिउरहा रोड स्थित एवरी डे फ्रेश सुपर मार्ट से कुट्टू का आटा और परतावल बाजार स्थित कौशल के किराना स्टोर से मूंगफली तेल का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन कुमार गोंड और हिमांशु जयंत शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .