Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

लोहता में मंडुवाडीह के युवक का शव मिला,परिजनों ने जताई हत्या कर फेंकने की आशंका

 


रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।लोहता थाना क्षेत्र के मंडुैला चौराहे के पास 3/4 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे 40 वर्षीय सतीश कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली निवासी मृतक के भाई शैलेंद्र कुमार ने लोहता थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और जांच की मांग की है।तहरीर के अनुसार,रात करीब 12:30 बजे लोहता पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दी गई कि सतीश कुमार का एक्सीडेंट हो गया है।सूचना मिलते ही शैलेंद्र परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंडुैला चौराहे के पास पहुंचे।वहां उन्होंने सतीश का शव सड़क के पास पड़ा देखा।परिजनों के मुताबिक,सतीश के सिर से लगातार खून निकल रहा था।इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया।घटना के बाद परिजनों ने दुर्घटना की सूचना को संदिग्ध बताते हुए सतीश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।परिवार का आरोप है कि सतीश की हत्या करने के बाद शव को मंडुैला चौराहे के पास लाकर फेंका गया हो सकता है।हालांकि,हत्या या दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।मृतक के भाई शैलेंद्र ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल,आसपास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।वहीं लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से एप्लिकेशन मिला है।पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .