मोतिहारी
जावेद आलम की रिपोर्ट
हथियारों के साथ एक गिरफ्तार
दरपा पुलिस की कार्रवाई में एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस* *दो चाकू व दो लोहे की बड़ी तलवार बरामद
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने और पत्नी-बच्चे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह, पिता स्व. मदन सिंह, निवासी तिनकोनी, थाना दरपा, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को दिवा गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि सुरेंद्र सिंह अपने घर पर अवैध हथियार रखे हुए है और हथियार लहराते हुए अपनी पत्नी एवं बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए दरपा थाना पुलिस ने उसके घर पर विधिवत छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो चाकू और लोहे की दो बड़ी तलवार बरामद की। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में दरपा थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अनिल कुमार, पु०अ०नि० अनुज कुमार, पु०अ०नि० नेहा कुमारी, परि०पु०अ०नि० पंचम कुमार, स०अ०नि० अरविंद पांडेय सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
बरामदगी:
देशी कट्टा – 01
जिंदा कारतूस – 03
चाकू – 02
लोहे की बड़ी तलवार – 02
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

0 Comments