अहमद रजा की रिपोर्ट
सोनभद्र/म्योरपुर -: अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर और बभनी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो मामलों में वांछित अभियुक्त को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जड्डू पात्रा उर्फ दुखित मलिक (26 वर्ष) पुत्र भीमा मलिक, निवासी सुगांपांगा, थाना टीकावली, जनपद कंधमाल, उड़ीसा को थाना गुच्छापाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त थाना म्योरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 77/2025, धारा 319(2), 318(4) बीएनएस एवं 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना बभनी में दर्ज मु0अ0सं0 105/2025, धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बभनी और थानाध्यक्ष म्योरपुर की संयुक्त टीम ने की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज व कांस्टेबल सनोज कुमार थाना म्योरपुर तथा उपनिरीक्षक तौफिक खान और कांस्टेबल सुनील कुमार थाना बभनी शामिल रहे।

0 Comments