Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भीटी रावत चौराहे पर स्थित कलाम पटाखा दुकान की सुरक्षा पर सवाल! अग्निशमन यंत्र न होने का आरोप, लाइसेंस बचाने के लिए मुफ्त पटाखे बांटने की चर्चा


दूसरे जनपद के पुलिस द्वारा बोरे में पटाका लेने का वीडियो वायरल

सुनील गुप्ता की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे पर संचालित हो रहे पटाखा दुकानों में अग्निशमन यंत्र का पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था न होने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आए हैं। आरोप यह भी है कि पटाखा कारोबारी कथित तौर पर दूसरे जनपदों के पुलिस अधिकारियों को मुफ्त पटाखे देकर अपने लाइसेंस को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।



सवाल यह है कि संबंधित विभाग इन दुकानों की जांच कब करेगा? क्या अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रशासन सुरक्षा मानकों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे? त्योहार के दौरान किसी अनहोनी से पहले प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। वही पटाखा कारोबार को लेकर सहजनवां में कई बार बड़ी घटना हो चुकी हैं वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दुकान पर मानक से अधिक पटाखा रखा गया है और करोबारियों को प्रशासन का कोई भय नहीं नजर आ रहा है, वहीं कारोबारियों के द्वारा अभी से अवैध कारोवार को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं एक वीडियो में गैर जनपद के पुलिस अधिकारी द्वारा बोरे में पटाखा लेने का वीडियो भी वायरल हो रहा है जो कि जांच का विषय है वहीं



 सीएफओ गोरखपुर संतोष राय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है जाँच कराकर कार्यवाही किया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .