Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 52 बोरी यूरिया जब्त

 




मोतिहारी से जावेद आलम की रिपोर्ट 

चार साइकिल और एक बाइक भी बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार


घोड़ासहन। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ 71वीं वाहिनी SSB मोतिहारी की अलग-अलग कंपनियों ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कुल 52 बोरी यूरिया खाद जब्त की। कार्रवाई के दौरान दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। जब्त यूरिया को भारत से नेपाल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। SSB ने जब्त खाद, वाहनों और गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय मोतिहारी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


पहली कार्रवाई F कंपनी, बीओपी अगरवा की ओर से की गई। इंटेलिजेंस सेटअप से मिली विशेष सूचना के आधार पर जवानों ने अगरवा गांव के समीप नाका लगाया। यह स्थान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 359/11 से करीब 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित है। सुबह करीब 6:10 बजे नाका पार्टी ने अगरवा निवासी जयलाल राय (45), पिता शारदा राय को 22 बोरी यूरिया के साथ पकड़ा। प्रत्येक बोरी में 45 किलोग्राम यूरिया था। मौके से चार साइकिल भी जब्त की गईं। यूरिया को अगरवा से नेपाल के नंसागरा घाट ले जाने की बात सामने आई है।


इसी दौरान G कंपनी ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बरैला गांव के समीप विशेष गश्ती अभियान चलाया। यह स्थान सीमा स्तंभ संख्या 367/03 से करीब 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में है। सुबह करीब 6:10 बजे गश्ती दल ने जलगांवा निवासी राधेश्याम कुमार (26), पिता जगन्नाथ दुबे को पकड़ा। उसके पास से 30 बोरी यूरिया, तीन साइकिल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। यूरिया को बरैला से नेपाल के गुलरिया ले जाने की तैयारी थी।


SSB के अनुसार दोनों मामलों में जब्त सामान और गिरफ्तार आरोपितों को कस्टम कार्यालय मोतिहारी को सौंपकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .