Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शिक्षक दिवस पर CM योगी ने 81 शिक्षकों को किया सम्मानित, 76 को राज्य अध्यापक पुरस्कार

 


गोरखपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।


समारोह में कुल 81 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें 76 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें बेसिक शिक्षा के 61 और माध्यमिक शिक्षा के 15 शिक्षक शामिल हैं। वहीं 5 शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


सम्मानित होने वाले 81 शिक्षकों में 33 शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। पुरस्कार के रूप में शिक्षकों को 25 हजार रुपये की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के मंच पर मंत्री संजय निषाद, मंत्री गुलाबी देवी, राज्यमंत्री संदीप सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विधायकगण मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .