Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

चांदपार में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

 


दरवाजा अंदर से बंद था, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

संवाददाता : शुशिल राय 

गोरखपुर 

हरपुर बुदहट, गोरखपुर। थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम चांदपार में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 19 वर्षीय युवती उजाला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही हरपुर बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार, चांदपार निवासी राजकुमार प्रजापति की पुत्री उजाला रात में अपने कमरे में सोई थी। सुबह काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर युवती पंखे से लटकी दिखाई दी। इसके बाद मौके पर फील्ड यूनिट और वीडियोग्राफी टीम को बुलाया गया। आवश्यक वीडियोग्राफी कराते हुए दरवाजा खुलवाकर पुलिस कमरे के अंदर पहुंची। मौके के निरीक्षण में दरवाजे के अलावा कमरे में प्रवेश का कोई अन्य रास्ता नहीं मिला।


फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और वीडियोग्राफी की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेज दिया है।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .