Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव, खुशियों से खिले चेहरे

 


अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट 


लखनऊ

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत एक प्राथमिक विद्यालय  में  बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर बच्चों को भारतीय त्योहारों की खुशियों और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे बच्चे राधा और कृष्ण के सुंदर स्वरूप में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।


भक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच बच्चों ने जन्माष्टमी के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं। उनकी शानदार प्रस्तुतियों के बाद उन्हें उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया गया।


इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ाना तथा प्रत्येक बच्चे को त्योहारों की खुशी का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना था।



कार्यक्रम से 75 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। बच्चों के उत्साह और मुस्कुराते चेहरों ने इस आयोजन को अत्यंत यादगार बना दिया।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की यह पहल एक बार फिर इस संदेश को साकार करती है कि सेवा के छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी खुशियां और अनमोल मुस्कान ला सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .