एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
संवाददाता : अहमद रजा
सोनभद्र/म्योरपुर। म्योरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सीएचसी म्योरपुर के पास करीब 8 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और तीनों युवकों को गंभीर चोटें नहीं आईं।
हादसे में प्रयागराज निवासी सिद्धार्थ सिंह (20), आनंद सिंह वर्मा (23) और अचल सिंह (18) घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

0 Comments