Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

म्योरपुर में निकाली गई जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा



संवाददाता (अहमद रजा)



भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, थाना प्रभारी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान


म्योरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर म्योरपुर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिला।



शोभायात्रा म्योरपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए लीलासी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर म्योरपुर थाना प्रभारी ने स्वयं कमान संभाली। पुलिस बल की मौजूदगी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिसकर्मियों ने मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात को भी व्यवस्थित किया।


शोभायात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता सोना बच्चा अग्रहरि, वरिष्ठ समाजसेवी रामदेव तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, सुनील अग्रहरि, वीरेंद्र सोनी, अजय अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, रमाशंकर गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, पंकज सिंह, अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


शोभायात्रा के दौरान पूरे म्योरपुर कस्बे में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .