Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत

 


मोतिहारी से जावेद आलम की रिपोर्ट 

मोतिहारी। शहर के बेलीसराय फीडर अंतर्गत शांतिपुरी मोहल्ले में रविवार को बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कमिटी चौक निवासी मुमताज आलम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मुमताज बिजली लाइन ठीक करने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .