Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बिजनौर की बेटी अवंतिका चौहान बनीं उत्तराखंड शूटिंग चैंपियन, नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

 


 ब्यूरो चीफ अक्षय चौहान  की रिपोर्ट 


​स्योहारा:--- बिजनौर जिले के ग्राम सदोबेर बेरखा (स्योहारा) की होनहार बेटी अवंतिका चौहान ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार जीत के साथ ही अवंतिका ने राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।अवंतिका चौहान, डॉ. दिनेश चौहान एवं मीनू चौहान की सुपुत्री तथा ठाकुर शैलेंद्र गहलोत की भांजी हैं। उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय नाना श्री अरुण कुमार गहलोत के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया है।



स्वर्गीय नाना को समर्पित की जीत


अवंतिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और परिवार में हर्ष की लहर है। परिजनों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि अवंतिका ने न केवल अपने गांव और जिले बिजनौर का नाम पूरे उत्तराखंड में चमकाया है, बल्कि अन्य बेटियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है।अवंतिका की इस उपलब्धि पर ठाकुर शैलेंद्र गहलोत व परिजनों ने सभी सम्मानित लोगों से बेटी को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है, ताकि वह आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिजनौर और प्रदेश का नाम पूरे देश में गौरवान्वित कर सके।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .