Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शिक्षा-रोजगार पर जारी है पूर्वांचल यात्रा म्योरपुर के विभिन्न गांव में हुआ संपर्क संवाद



संवाददाता अहदम रजा 


सोनभद्र /म्योरपुर-: 7 सितंबर 2026, जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा जनपद के विभिन्न गांवों में लगातार जारी है। म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला, आश्रम, किरवानी, खैराही, कुसुम्हा, कुंडाडीह, डडीयरा, रासपहरी आदि गांवों में जन संपर्क व संवाद किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट, पूंजी पलायन, कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स व पूंजी का नियंत्रण व नियमन, पर्यावरण की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों की हो रही लूट पर रोक लगाने के सवालों को इस यात्रा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है।



 यात्रा में ग्रामीणों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, शुद्ध पेयजल की दिक्कत, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा अत्यधिक ब्याज की वसूली और मनरेगा में बकाया मजदूरी के बारे में बताया। 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित नई पीढ़ी संवाद में लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए कहा गया कि हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करना सरकार का दायित्व है। नई पीढ़ी ने सरकार, संवैधानिक संस्थाओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया है।

यात्रा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, राम विचार गोंड, दया शंकर गोंड, इंद्रदेव खरवार, अंतलाल खरवार, राजकुमार खरवार, चंचल गोंड आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .