गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील क्षेत्र के एक गांव से एक अजीब तरह का मामला संज्ञान में आया है जहां एक व्यक्ति के मृत्यु के पश्चात उसके भाई का लड़का फर्जी तरिके से पुत्र बनकर अपने चाचा की संपत्ति का वरासत करा लिया और उसे बेच दिया। जिसके बाद मृतक व्यक्ति कि पत्नी और लड़के का भी वरासत हो गया और उन्होंने ने भी उसी जमीन को किसी और के साथ बेच दिया। लेकिन प्रशासनिक जिम्मेदारो की मिली भगत से फिर उसका नाम खारिज कर दिया गया अब पिडित महिला खुद को वारिस साबित करने के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं इस पूरे मामले में तहसील और ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों कि भी संलिप्ता साफ नजर आ रही हैं यह पूरा मामला क्षेत्र में में चर्चा का विषय बना हुआ है स्थानीय लोग जिम्मेदारो कि कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

0 Comments